फास्टैग Annual Pass से टोल पर गाड़ियों की रफ्तार सुधरी या बिगड़ी? आ गया सर्वे

Oct 10, 2026 - 15:19
0 0
फास्टैग Annual Pass से टोल पर गाड़ियों की रफ्तार सुधरी या बिगड़ी? आ गया सर्वे

अगर आप भी नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो FASTag Annual Pass से जुड़ी यह खबर आपक काम की है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक सर्वे के मुताबिक, FASTag Annual Pass की शुरुआत के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही काफी बेहतर हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पेमेंट से जुड़ी शिकायतों और टोल पर होने वाल विवादों में भी काफी हद तक कमी दर्ज की गई है.

दरअसल, फास्टैग Annual Pass का खास मकसद नियमित रूप से नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए टोल पेमेंट को आसान बनाना है. NHAI ने देशभर के 580 टोल प्लाजा पर सर्वे करके इसके असर का आकलन किया. इसमें औसतन 91% पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली. आइए जानते हैं कि सर्वे में क्या सामन आया और इस पास का फायदा किन लोगों को मिल सकता है.

FASTag Annual Pass से टोल प्लाजा पर क्या बदला?

NHAI के सर्वे के मुताबिक, टोल प्लाजा पर सेवा और वाहनों की आवाजाही में 94% सुधार दर्ज किया गया.

पेमेंट से जुड़ी शिकायतों में 89% की कमी आई.

टोल छूट को लेकर होने वाले विवादों में 84% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

हिंसा की घटनाओं में 89% से अधिक की कमी आई.

नकद और UPI लेनदेन में 96% की गिरावट का भी जिक्र किया गया है.

टोल प्लाजा पर ऑपरेटरों का कामकाज आसान हुआ और लेन में FASTag रिचार्ज कराने की जरूरत भी कम हुई.

कितने टोल प्लाजा पर लागू है FASTag Annual Pass?

FASTag Annual Pass उन लोगों क लिए शुरू किया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित रूप से सफर करते हैं. बड़ी बात यह है कि इसमें बार-बार FASTag रिचार्ज कराने के बजाय एक ही बार में पेमेंट करके तय अवधि तक टोल की सुविधा ली जा सकती है.

यह पास देशभर के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है.

इस पास के लिए 3,075 रुपये का एकमुश्त पेमेंट करना होता है.

यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैध रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए.

यह सुविधा वैध FASTag वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है.

पेमेंट करने के बाद पास वाहन से जुड़े मौजूदा FASTag पर एक्टिव हो जाता है.

FASTag Annual Pass कैसे एक्टिवेट करें?

अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे.

सबसे पहले अपने वाहन पर लगा FASTag वैध और चालू रखें.

इसके बाद राजमार्गयात्रा ऐप या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

FASTag Annual Pass के ऑप्शन को चुनकर निर्धारित शुल्क का पेमेंट करें.

पेमेंट पूरा होने के बाद पास आपके वाहन से जुड़े मौजूदा FASTag पर एक्टिव हो जाएगा.

अब सीधे UPI से भरें अपना ट्रैफिक चालान, गलत लिंक पर क्लिक का झंझट खत्म

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User