पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

Sep 10, 2026 - 12:31
0 0
पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो
एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गईं। वीडियो में तारा एक पैपराजी का कैमरा हटाती नजर आ रही हैं, जो कथित तौर पर उनके काफी करीब आ गया था। वीडियो में तारा मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना है और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं। स्टोर के बाहर पैपराजी की भीड़ नजर आती है, जबकि उनकी टीम के सदस्य छतरियों से उन्हें कवर करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर तारा के काफी करीब आता दिखाई देता है। तारा उसका कैमरा एक तरफ कर देती हैं और बिना रुके स्टोर की ओर बढ़ जाती हैं। तारा ने कार का दरवाजा जोर से बंद किया था इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। तारा सुतारिया जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं, वहां पहले से ही पैपराजी की भारी भीड़ जमा थी। कैमरे और फ्लैशलाइट्स को देखते ही तारा के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए और उन्होंने कार का दरवाजा बहुत जोर से बंद किया। दरवाजा बंद करने के बाद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारते रहे और उनसे पोज देने की बात कही, लेकिन तारा ने पैपराजी की तरफ मुड़कर देखा तक नहीं और सीधे बिल्डिंग के एंट्री गेट की तरफ बढ़ गईं। बता दें कि तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया। 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘मरजावां’, ‘तड़प’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘अपूर्वा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में तारा यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई दीं। यह एक्ट्रेस भी पैपराजी पर भड़की थीं आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था। इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें… मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, "फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।" यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें… नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User