IIT रुड़की- जावेद अली के शो में लड़की से छेड़छाड़:भीड़ में धक्कामुक्की कर बैड टच किया, विरोध किया तो पिस्टल दिखाई, भाई को पीटा

Oct 11, 2026 - 14:25
0 0
IIT रुड़की- जावेद अली के शो में लड़की से छेड़छाड़:भीड़ में धक्कामुक्की कर बैड टच किया, विरोध किया तो पिस्टल दिखाई, भाई को पीटा
हरिद्वार के IIT रुड़की परिसर में ‘थॉमसो’ शो के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ की गई है। यह घटना सिंगर जावेद अली के शो के दौरान हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग के मोबाइल फोन को छीनकर फेंक दिया और उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की की। IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब भाई-बहन परिसर से बाहर निकले, तो गेट नंबर 8 के पास होटल पोलारिस के नजदीक आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की गई। इस दौरान नाबालिग के साथ भी अश्लील हरकतें की गईं। आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसका हाथ पकड़कर खींचा। दोनों के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में घायल भाई को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए खबर… 1. जावेद अली के शो के दौरान छेड़छाड़ पीड़ित भाई-बहन IIT रुड़की परिसर में आयोजित ‘थॉमसो’ कार्यक्रम में सिंगर जावेद अली का शो देखने गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अजीम और उसके साथियों ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। जब उसने परिजनों और पुलिस को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। विरोध करने पर उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से चले गए। 2. गेट नंबर 8 के पास भाई-बहन का रास्ता रोका- आरोप है कि रात करीब 11 बजे शो के बाद जब भाई-बहन परिसर से बाहर निकले, तो गेट नंबर 8 के पास होटल पोलारिस के नजदीक आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की गई। बहन को बचाने के दौरान आरोपियों ने नाबालिग का हाथ पकड़कर खींचा और अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी भागने लगे। 3. दो आरोपी पकड़े गए, पुलिस जांच में जुटी- भाग रहे दो आरोपियों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में घायल भाई को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइंस कोतवाली में अजीम, सैफी राणा, रज्जी और अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नवरात्री के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:रिया चक्रवर्ती के साथ नैनीताल में कर रहीं शूटिंग; बारिश के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट किया नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। (पढ़ें पूरी खबर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User