स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:ऐसा न कहें कि यह नहीं हो सकता, 3 बातें मुश्किल काम में भी सफलता दिला सकती हैं

Oct 01, 2026 - 05:10
0 0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:ऐसा न कहें कि यह नहीं हो सकता, 3 बातें मुश्किल काम में भी सफलता दिला सकती हैं
अपने जीवन में निराशा को कभी जगह न दें। परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, खुद से ऐसा न कहें कि अब यह नहीं हो सकता। ऐसी सोच हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करती है। इसके बजाय हर स्थिति में समाधान खोजने की कोशिश करें। मुश्किल समय में इन 3 बातों का ध्यान रखेंगे, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं… 1.अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत बनाएं जीवन में बहुत कुछ संभव है, बस जरूरत है, तो सिर्फ मजबूत संकल्प की। जब हमारा मन मजबूत होता है, तो कठिन रास्ते भी आसान लगने लगते हैं। इसलिए अपने मन में ऊंचा लक्ष्य रखें और खुद पर विश्वास बनाए रखें। हमारा मन शुभ और श्रेष्ठ संकल्प वाला हो। यह विचार हमें सकारात्मक सोच और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 2.सफल होने तक लगातार प्रयास करते रहें सिर्फ संकल्प लेना पर्याप्त नहीं है। सफलता के लिए निरतंर प्रयास करना जरूरी है। रोज थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना भी बड़ी उपलब्धि की ओर ले जाता है। असफलता आए, तो रुकें नहीं, उससे सीख लेकर फिर प्रयास करें। निरंतरता को अपनी आदत बनाएं। 3.मेहनत से न भागें कड़ी मेहनत के लिए हमेशा तैयार रहें। मेहनत से जी चुराने वाला व्यक्ति अच्छे अवसर खुद खो देता है। इसके विपरीत जो व्यक्ति मेहनत करता है, वह धीरे-धीरे अपनी मंजिल के करीब पहुंचता जाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में सिद्धि कैसे मिलती है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User