स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:3 बातें निराशा से बचाती हैं और समस्याओं को हल करने के उपाय भी बताती हैं

Sep 29, 2026 - 05:35
0 0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:3 बातें निराशा से बचाती हैं और समस्याओं को हल करने के उपाय भी बताती हैं
सुप्रभात। आज हम जीवन सूत्र में बात करेंगे समस्याओं के बारे में… जीवन में जब परिस्थितियां कठिन हो जाएं और समय भी साथ न दे, तब हमें नकारात्मकता से घिरने के बजाय सकारात्मक विचारों का आश्रय लेना चाहिए। अच्छे विचार कठिन समय में हमें सही दिशा दिखाते हैं। जब हम मुश्किल समय में यहां बताई गई 3 बातें ध्यान रखते हैं, तो जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं… पहली बात - कठिन समय में सकारात्मक रहें मुश्किल परिस्थितियां भी जीवन का हिस्सा हैं। ऐसे समय में मन अक्सर निराश हो जाता है। अगर हम सकारात्मक और अच्छे विचारों को अपनाएं, तो मन को शांति मिलती है और समस्याओं का सामना करने का साहस भी बढ़ता है। दूसरी बात - अच्छी पुस्तकें पढ़ें हमें अच्छी पुस्तकों और धार्मिक ग्रंथों में अच्छे विचार मिलते हैं। जब मन उलझन में हो, तब किसी अच्छी किताब को पढ़ना लाभदायक हो सकता है। प्रेरक पुस्तकों में जीवन की सभी समस्याओं के उत्तर और विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने के उपाय मिल सकते हैं। तीसरी बात - अच्छे लोगों की संगति में रहें अच्छे मित्र, गुरु और अनुभवी लोग हमारे लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। विद्वान लोगों की संगति और उनके विचारों से हमें जीवन को समझने की नई दृष्टि मिलती है। उनके अनुभव हमें कठिन समय में हिम्मत देते हैं और फिर हम समस्याओं को दूर करने में सफल हो सकते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में परेशानियां किस वजह से आती हैं? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User