कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है

Oct 07, 2026 - 11:49
0 0
कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी। पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। कपल ने बताया था कि उनके घर बेटी आई है। बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा। नाम की घोषणा करते हुए दोनों ने बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था। पिता बनने को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी खास बात हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है। उन्होंने अपनी बेटी को बहुत प्यारा बताया था और कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी। हालांकि दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद में काफी बदलाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को पूरी तरह अलग इंसान मानती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User